हरियाणा के नूंह में गौ तस्करों और पुलिस के बीच जमकर हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक तस्कर घायल

SHARE:

नूंह: इन दिनों नूंह जिले में गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस कड़ी में मंगलवार को इस अभियान में पुलिस के हाथों बड़ी सफलता हासिल हुई है। नूंह-तावडू सीआईए और फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गोवंश से भरी एक पिकअप का पीछा करते हुए बड़ी कार्रवाही को अंजाम दिया।

पुलिस और गौ तस्करों के बीच जमकर हुई मुठभेड़

कार्रवाही के दौरान पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपित जमशेद गोली लगने से घायल हो गया। बता दें कि नूंह जिला पुलिस की गो तस्करों को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत यह सातवां आरोपित है जो पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है, इससे पहले पांच पुलिस की मुठभेड़ में छह तस्कर घायल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- भजनलाल परिवार के घर पहुंचे नायब सिंह सैनी, कुलदीप बिश्नोई से की अहम मुलाकात

गौ तस्कर के पैर में लगी गोली 

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गौ तस्कर नाकाबंदी तोड़कर फरार होने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जमशेद पुत्र दीनू निवासी भूतकावास, धोलागढ़ (राजस्थान) के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सात गौवंश सहित एक देसी कट्टा बरामद

इस कार्रवाही के दौरान पुलिस ने मौके से गौवंश से भरी पिकअप, एक देशी कट्टा तथा सात गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में गोतस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। 

Join us on:

Leave a Comment