हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

SHARE:

Agniveer Reservation Jobs: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पूर्व अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। नया फैसले के मुताबिक अब प्रदेश सरकार की नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों को मिलने वाला आरक्षण 10 प्रतिशत से बढाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

वन रक्षक, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड में पूर्व अग्निवीरों को बड़ी प्राथमिकता

हरियाणा सरकार ने इस नई ‘अग्निवीर नीति 2024’ को इसलिए मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से सेना से सेवा पूरी कर लौटने वाले युवाओं के अनुभव और उनके अनुशासन का इस्तेमाल प्रदेश की सुरक्षा सेवाओं में हो सकेगा। अब वन रक्षक, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड जैसी भर्तियों में इन युवाओं को बड़ी प्राथमिकता मिलेगी। हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को कह दिया है कि आगे होने वाली किसी भी भर्ती में इस बढ़े हुए कोटे को तुरंत लागू किया जाए।

राशन डिपो के लिए 12वीं पास होना जरूरी साथ ही कंप्यूटर नॉलेज अनिवार्य

अब राशन डिपो का लाइसेंस लेने के लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर का नॉलेज भी होना चाहिए। आवेदन की उम्र 21 साल से 45 साल  के बीच होनी चाहिए। साथ ही उसके पास परिवार पहचान पत्र भी होना जरूरी है। इसके साथ ही नियम में एक और बड़ा बदलाव किया गया है। कम से कम 500 राशन कार्ड वाले इलाके में ही नया डिपो खुलेगा, जबकि पहले यह संख्या केवल 300 थी। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि राशन वितरण का काम ज्यादा प्रोफेशनल और पारदर्शी तरीके से हो सके।

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस आबंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान को मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें- रैपर बादशाह ने हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ के लिए महिला आयोग से मांगी माफी

नई हाउसिंग पॉलिसी में बुजुर्गों के लिए बड़ा फैसला 

प्रदेश सरकार ने रिटायर हो चुके और बुजुर्ग लोगों के लिए भी एक नई हाउसिंग पॉलिसी में सुधार किया है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर खास तरह के घर और कॉलोनियां तैयार करना है। इसके साथ ही गांव की साझा जमीन यानी शामलात देह से होकर किसी प्राइवेट प्रोजेक्ट के लिए रास्ता देने के नियमों को भी आसान बनाया गया है।

हाइलाइट्स (Highlights):

  • मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अहम फैसले
  • पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण 10% से बढ़ाकर 20% किया गया
  • वन रक्षक, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को प्राथमिकता
  • ‘अग्निवीर नीति 2024’ को मंजूरी, सुरक्षा सेवाओं में अनुशासित युवाओं का उपयोग
  • राशन डिपो लाइसेंस के लिए 12वीं पास और कंप्यूटर नॉलेज अनिवार्य
  • डिपो खोलने के लिए न्यूनतम 500 राशन कार्ड की शर्त लागू
  • महिलाओं के लिए उचित मूल्य की दुकानों में 33% आरक्षण मंजूर
  • नई हाउसिंग पॉलिसी में बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाओं का प्रावधान
  • शामलात जमीन से प्राइवेट प्रोजेक्ट के रास्ते के नियम आसान किए गए
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment