पंचकूला के क्लबों पर गैंगस्टरों की नजर, रंगदारी को लेकर बढ़ी गैंगवार

SHARE:

Panchkula: पंचकूला के क्लब अब गैंगस्टरों के निशाने पर आ गए हैं। पुलिस का सिरदर्द लगातार बढ़ता जा रहा है क्योंकि रंगदारी के लिए गैंगवार भी बढ़ती जा रही है। 2 दिन पहले ही  सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज क्लब के संचालक एवं बीजेपी  नेता के भाई रत्न लुबाणा पर हुए जानलेवा हमले ने ट्राईसिटी में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क और रंगदारी के बढ़ते खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

बीते 4 सालों में पंचकूला के क्लबों और नाइट लाइफ से जुड़े प्रतिष्ठानों के बाहर कई बार फायरिंग और धमकियों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अधिकतर मामलों में रंगदारी और दबदबा कायम करने का मामला सामने आया है।

पहली घटना 3 जुलाई 2022

सेक्टर-11 स्थित कोको कैफे एंड लाउंज के बाहर एक युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी थी। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर जांच शुरू की थी।

ये भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनाव में आप का दबदबा, वोट शेयर ने दिए 2027 के संकेत

दूसरी घटना 15 जून 2023

सेक्टर-5 स्थित द एस्केप क्लब की पार्किंग में बाइक सवार दो युवकों ने कई राउंड फायरिंग की थी। क्लब प्रबंधन ने आरोप लगाया था कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से रंगदारी के लिए फोन आ रहे थे और लाखों रुपये की मांग की जा रही थी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मौके से कारतूस के खोल बरामद हुए थे।

तीसरी घटना 14 जुलाई 2023

करीब एक महीने की जांच के बाद पंचकूला पुलिस ने एस्केप क्लब फायरिंग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में रंगदारी और गैंगस्टर कनेक्शन की बात सामने आई थी।

क्लब संचालकों में चिंता बढ़ी

लगातार सामने आ रही फायरिंग और रंगदारी की घटनाओं से पंचकूला समेत ट्राईसिटी के क्लब संचालकों में चिंता बढ़ी है। पुलिस समय-समय पर क्लबों में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और बाउंसर सत्यापन को लेकर अभियान चलाती रही है, लेकिन क्लब कारोबारियों को निशाना बनाने की घटनाएं अब भी चुनौती बनी हुई हैं।

Join us on:

Leave a Comment