गुरुग्राम में रिश्वत लेते हुए महिला हेड कॉन्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

SHARE:

गुरुग्राम: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गरुग्राम में एक महिला हेड कांस्टेबल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर महिला हेड कांस्टेबल की पहचान कविता के रुप में हुई है। कविता मानेसर महिला पुलिस स्टेशन में तैनात थी। 

केस से नाम हटाने के बदले मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, एक आपराधिक मामले में दो भाइयों बलराम और मुकेश के नाम शामिल थे। इसी केस की जांच कविता कर रही थी। आरोप है कि उसने केस से दोनों भाइयों के नाम हटाने और उन्हें जांच से बाहर करने के बदले 50,000 रुपये की मांग की।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

पीड़ित पक्ष ने इस पूरे मामले की शिकायत गुरुग्राम ACB से की। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप (जाल) बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट दिए गए और पैसे सौंपने के लिए भेजा गया।

ये भी पढ़ें- CM सैनी का बड़ा फैसला, हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सिख गुरुओं का इतिहास

रंगे हाथों ACB के शिकंजे में आयी हेड कांस्टेबल

जैसे ही शिकायतकर्ता ने मानेसर महिला पुलिस स्टेशन के पास हेड कांस्टेबल कविता को 50,000 रुपये दिए, ACB की टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। उसके पास से वही रंगे हुए नोट बरामद कर लिए गए।

मामला दर्ज, आगे की जांच जारी

ACB के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Join us on:

Leave a Comment