हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, HSSC अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन मिलेगी फ्री बस सेवा

SHARE:

 

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के हजारों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण राहत भरा निर्णय लिया है। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। सरकार का यह कदम विशेष रूप से दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की आर्थिक या परिवहन संबंधी परेशानी न हो।

किन परीक्षाओं पर लागू होगी सुविधा?

सरकारी आदेश के अनुसार यह सुविधा केवल लिखित परीक्षा तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें शामिल होंगे—

  • लिखित परीक्षाएं
  • कौशल परीक्षण (Skill Test)
  • शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST)

हालांकि यह सुविधा केवल परीक्षा के दिन ही मान्य होगी।

कैसे मिलेगा परीक्षार्थियों को मुफ्त बस सुविधा का लाभ? 

परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए बस में यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र (ID Proof) दिखाना अनिवार्य होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल वास्तविक परीक्षार्थी ही इस सुविधा का उपयोग कर सकें।

सरकार की तैयारी और निर्देश

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में परिवहन विभाग को कहा गया है कि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पहले से बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, सभी जिलों को परीक्षा शेड्यूल समय से साझा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि रोडवेज बसों की सुचारु व्यवस्था की जा सके और अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जा सके।

ये भी पढ़ें- 22 जून को CM सैनी ने बुलाई हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक

5500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ा मामला

गौरतलब है कि यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब हरियाणा पुलिस में लगभग 5500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा अभी बाकी है, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे। सरकार का मानना है कि इस फैसले से परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगी।

PST में नई तकनीक से पारदर्शिता

इसके साथ ही HSSC ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक नया इलेक्ट्रॉनिक रियल-टाइम लाइव टाइमिंग सिस्टम लागू किया है।

इस सिस्टम की खासियतें:

  • रनिंग टाइम और लैप्स की तुरंत रिकॉर्डिंग
  • मैनुअल त्रुटियों में कमी
  • उम्मीदवारों को तुरंत उनका समय और परिणाम देखने की सुविधा

इस तकनीक से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और परिणामों को लेकर होने वाले विवादों में कमी आएगी।

 

Join us on:

Leave a Comment