यमुनानगर: यमुनानगर छप्पर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 24 वर्षीय विवाहिता युवती ने अपने 50 वर्षीय सौतेले पिता पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 3 महीने पहले हुई थी। आरोप है कि उसके सौतेले पिता ने उससे दुष्कर्म किया।
आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही छप्पर थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- कैथल बस अड्डे पर युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार






