पंजाब में गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन, 597 ठिकानों पर छापेमारी, 323 गिरफ्तार, ड्रग्स तस्करों पर भी कार्रवाई

SHARE:

War on Gangsters: पंजाब को अपराध और गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ (War on Gangsters) अभियान के 170वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 597 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की और 323 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 4 हथियार भी बरामद किए गए।

20 जनवरी से चल रहा है अभियान

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने 20 जनवरी 2026 को ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।

ये भी पढ़ें- पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र बनकर तैयार, बच्चों को मिलेगी प्राइवेट स्कूल जैसी शुरुआती शिक्षा

170 दिनों में 46 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां

पुलिस के अनुसार, अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 46,009 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा, 170वें दिन की कार्रवाई में 250 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

हेल्पलाइन पर दे सकते हैं गुप्त सूचना

पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गैंगस्टरों, वांछित अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुमनाम रूप से साझा कर सकते हैं।

नशा तस्करों पर भी चला अभियान

इसी दौरान पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ (Yudh Darushakar) अभियान के 495वें दिन भी कार्रवाई की। पुलिस ने 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 525 नशीली गोलियां और 6,160 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, नशा विरोधी अभियान के तहत पिछले 495 दिनों में कुल 72,671 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, नशा मुक्ति अभियान के तहत चार लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्र में इलाज के लिए भी प्रेरित किया गया।

 

Join us on:

Leave a Comment