स्वच्छ हरियाणा का संकल्प, CM नायब सैनी ने शुरू किया राज्यव्यापी सफाई अभियान

SHARE:

Haryana Swachhta Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को हरियाणा दौरे से पहले राज्य सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान को और मजबूत करने के लिए सोमवार से पांच दिवसीय ‘हरियाणा स्वच्छता अभियान’ (Haryana Swachhta Abhiyan) की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित मुख्य बाजार से अभियान का शुभारंभ किया और स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

13 से 17 जुलाई तक पूरे हरियाणा में विशेष स्वच्छता अभियान 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 से 17 जुलाई तक पूरे हरियाणा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने कचरा उठाकर उसके वैज्ञानिक निस्तारण का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लोगों को अपने घर, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के साथ-साथ कचरे के सही प्रबंधन पर भी ध्यान देना चाहिए।

17 जुलाई को हरियाणा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे। इस दौरान वह हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम से प्रेरित होकर हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने जहां भी दौरे पर जाते हैं, वहां 100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है और इसी क्रम में पंचकूला में भी पौधारोपण किया।

ये भी पढ़ें- पंजाब का ‘मिशन आरंभ’ बना मिसाल, 1.6 लाख से ज्यादा अभिभावक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में इस अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे, ताकि स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सके।

 

Join us on:

Leave a Comment