फतेहगढ़ साहिब में सनसनी, बेअदबी के आरोपी की घर में घुसकर हत्या

SHARE:

Murdered in Fatehgarh Sahib: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर मेवा सिंह की किरपान से हत्या कर दी। हमले में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घर के अंदर चारों ओर खून फैला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस हमलावर की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

2020 के बेअदबी मामले का था आरोपी

मृतक मेवा सिंह पर अक्टूबर 2020 में मंडी गोबिंदगढ़ के लाड़पुर तुरां (तुरन) गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप था। इस मामले में मंडी गोबिंदगढ़ थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामला अदालत में विचाराधीन था और मेवा सिंह जमानत पर जेल से बाहर था। अभी तक उसे इस मामले में अंतिम राहत नहीं मिली थी और मुकदमे की सुनवाई जारी थी।

also read: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, अब 9,000 रुपये तक कमाने वाले आश्रितों को भी मिलेगा मेडिकल खर्च का लाभ

मिल में करता था काम

जानकारी के अनुसार, मेवा सिंह पहले गांव में दर्जी का काम करता था। बाद में उसने सिलाई का काम छोड़ दिया और एक मिल में काम करने लगा। वह गांव स्थित अपने घर में रह रहा था, जहां सोमवार रात उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Join us on:

Leave a Comment