‘जींद का घी-घेवर नहीं बदला, लेकिन तेवर बदल गए’, PM मोदी ने हरियाणा को लेकर दिया बड़ा संदेश

SHARE:

PM Modi said jind ka ghee aur ghevar to nahin badla, lekin yahan ke tevar badal gaye:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद में आयोजित जनसभा के दौरान लोगों से भावनात्मक जुड़ाव कायम करते हुए कहा कि “जींद का घी और घेवर तो नहीं बदला, लेकिन यहां के तेवर बदल गए हैं।” भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और करीब 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद उन्होंने यह बात कही।

जींद वर्षों से अपनी संस्कृति और स्वाद के लिए प्रसिद्ध 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जींद वर्षों से अपनी संस्कृति और स्वाद के लिए प्रसिद्ध रहा है, लेकिन अब यह विकास और आधुनिक सोच की नई पहचान भी बन चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज डबल इंजन सरकार के सुशासन और तेज विकास का प्रतीक बनकर उभरा है। मोदी ने कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू होने के साथ ही जींद और हरियाणा का नाम रेलवे के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि जैसे देश की पहली ट्रेन मुंबई और ठाणे के बीच चलने के लिए याद की जाती है, उसी तरह भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन की चर्चा होगी, जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम गर्व से लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- मानसून को लेकर पंजाब सरकार अलर्ट, बाढ़ और डेंगू से निपटने के पुख्ता इंतजाम

मेरे लिए जींद आना पुरानी यादों की खिड़की खोलने जैसा

प्रधानमंत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में उनका जींद से दशकों पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि “मेरे लिए जींद आना पुरानी यादों की खिड़की खोलने जैसा है। यहां के लोगों का स्नेह मैं कभी नहीं भूल सकता।” इस दौरान प्रधानमंत्री ने जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही हरियाणा में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री के “जींद का घी-घेवर नहीं बदला, लेकिन तेवर बदल गए” वाले बयान ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

Join us on:

Leave a Comment