Punjab, Haryana gangsters arrested in Angola in cross-border: पंजाब और हरियाणा पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सहयोग से एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई करते हुए अफ्रीकी देश अंगोला से दो वांटेड गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से भारत से फरार थे और उनके खिलाफ पंजाब व हरियाणा में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरिंदर उर्फ जोबन सैदोके (Virender alias Joban Saidoke) और मनजोत के रूप में हुई है। वरिंदर पंजाब का सक्रिय गैंगस्टर है और वह चार चर्चित हत्या के मामलों में वांटेड था। वहीं मनजोत के खिलाफ हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों को 18 जुलाई के आसपास गहन खुफिया जानकारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय के बाद गिरफ्तार किया गया। अब भारतीय एजेंसियों ने दोनों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण (Extradition) की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उनके खिलाफ लंबित मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा सके।
also read: हरियाणा में Revenue विभाग होगा पूरी तरह डिजिटल, CM सैनी ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
पंजाब और हरियाणा में सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा में सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। हाल के वर्षों में विदेशों में छिपे वांटेड अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए भारतीय एजेंसियां लगातार अंतरराष्ट्रीय सहयोग ले रही हैं। अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इससे यह साबित होता है कि भारतीय सुरक्षा और जांच एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के सहयोग से विदेशों में छिपे अपराधियों तक भी पहुंचने में सक्षम हैं।






