CM Saini paid a heartfelt tribute to Shaheed Udham Singh: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और अदम्य साहस के प्रतीक शहीद उधम सिंह को उनकी शहादत के दिन भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां अपने आधिकारिक आवास संत कबीर कुटीर में शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया।
शहीद उधम सिंह का सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में एक अमर अध्याय
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद उधम सिंह का अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और मातृभूमि के सम्मान के लिए किया गया सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में एक अमर अध्याय है। शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “देश उनकी वीरता, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान का सदा ऋणी रहेगा। जलियांवाला बाग हत्याकांड में न्याय दिलाने के लिए उन्होंने जो दृढ़ संकल्प और धैर्य दिखाया, वह अतुलनीय है।”
ये भी पढ़ें- आज पंजाब की 40 लाख महिलाओं के बैंक खाते में आयेंगे पैसे
शहीद उधम सिंह का जीवन और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा
उन्होंने आगे कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सभी को ऐसे महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए और राष्ट्र तथा राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करना चाहिए।






