मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना: खाते में नहीं पहुंचे 1000-4500 रुपये? लाभार्थी तुरंत करें यह काम

SHARE:

Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ (Mawan Dhiyan Satkar Yojana) के तहत राज्य की 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि हस्तांतरित कर दी है। इसके साथ ही, इस योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या अब तक 68.5 लाख हो गई है।पठानकोट में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की महिलाओं को तीन मासिक किस्तों में 3000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 4500 रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, विधवाओं, विकलांगों और वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को अलग से 1000 रुपये से 1500 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है।

फॉर्म भरते समय इन महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना आवश्यक

फॉर्म भर रही महिलाओं ने बताया कि कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले, फॉर्म में वही मोबाइल नंबर भरना है जो आपके आधार कार्ड और बैंक खाते से लिंक है क्योंकि आपको उसी नंबर पर मैसेज मिलेगा। जब तक यह लिंक नहीं होगा, पंजीकरण नहीं होगा। इसके अलावा, अगर आपका बैंक में ज्वाइंट खाता है, तो वह मान्य नहीं होगा। आपका पर्सनल खाता होना अनिवार्य है। डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभार्थी हस्तांतरण) एक सरकारी योजना है जिसके तहत लाभार्थियों को सीधे लाभ मिलता है।

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना (Mawan Dhiyan Satkar Yojana) का लाभ कैसे उठायें

पात्र लाभार्थी महिलाएं नामित सरकारी केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। पंजीकरण बिल्कुल निःशुल्क है।

CM सैनी का कांग्रेस पर निशाना, चन्नी के अपमान और NEET पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप

आवेदन कहां करें?

  • निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र
  • सर्विस सेंटर
  • नगर परिषद कार्यालय
  • संबंधित ब्लॉक कार्यालय

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पंजाब मतदाता पहचान पत्र
  • आधार से जुड़े बैंक खाते का विवरण/पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र (अधिक लाभ चाहने वाले आवेदकों के लिए)

आवेदन प्रक्रिया

  • निकटतम निर्धारित पंजीकरण केंद्र पर जाएं।
  •  मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना का फॉर्म प्राप्त करें।
  • सभी आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • भरा हुआ आवेदन पत्र निर्दिष्ट अधिकारी को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद संभाल कर रखें।

अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है?

जिन महिलाओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी आवेदन कर सकती हैं। बाद में पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को भी सफल सत्यापन और अनुमोदन के बाद 1 जुलाई से मानदेय प्राप्त होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण की कोई अंतिम तिथि नहीं है और पात्र लाभार्थियों को योजना के लागू होने की तिथि से ही लाभ दिया जाएगा। सरकार का दावा है कि जो महिलाएं बाद में पंजीकरण कराएंगी, उन्हें भी इस योजना का पूरा लाभ मिलेगा। 

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, आयकरदाता, वर्तमान और पूर्व विधायक, सांसद इस योजना के दायरे में नहीं आते हैं। सरकार का दावा है कि जो महिलाएं पहले से ही कोई सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही हैं, वे भी मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के लिए पात्र होंगी। सरकार के अनुसार, एक ही परिवार की कई महिलाएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

 

Join us on:

Leave a Comment