चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के छात्र ने हाथ से बनी जैकेट मुख्यमंत्री सैनी को भेट स्वरूप प्रदान की

SHARE:

Gen-H Startup Programme: चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा के छात्र मंदीप सिंह को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित ‘जनरल-एच स्टार्टअप प्रोग्राम, युवा उद्यमी चौपाल’ में अपनी प्रतिभा दिखाने का विशेष अवसर मिला। 

मंदीप ने एक हैंडमेड जैकेट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेंट की

एमएससी फैशन डिजाइनिंग एंड लाइफस्टाइल टेक्सटाइल्स (एफडीएलटी) कार्यक्रम के छात्र और युवा उद्यमी मंदीप ने अपने स्टार्टअप द्वारा निर्मित एक हैंडमेड जैकेट (हाथ से बनी) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेंट की। मुख्यमंत्री ने जैकेट को सहर्ष स्वीकार किया और मंदीप की रचनात्मकता, कौशल और उद्यमशीलता की भावना की सराहना की। 

मंदीप की उपलब्धि अन्य छात्रों को भी सफल उद्यमों में बदलने के लिए प्रेरित करेगी 

सीडीएलयू के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार ने मंदीप को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को न केवल रोजगार चाहने वाला बल्कि रोजगार सृजनकर्ता बनने में भी मदद करने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि मंदीप की उपलब्धि अन्य छात्रों को भी अपने कौशल और विचारों को सफल उद्यमों में बदलने के लिए प्रेरित कर सकती है। 

ये भी पढ़ें- आगामी फ्लू के मौसम से पहले हरियाणा ने तेज कर दी है तैयारियां: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह

यूएसजीएस के डीन प्रोफेसर मोहम्मद काशिफ किदवई ने बताया कि मंदीप वर्तमान में एनईपी 2020 के तहत बीएससी एफडीएलटी कार्यक्रम पूरा करने के बाद एमएससी एफडीएलटी कार्यक्रम के पहले सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग कौशल को उद्यमिता के साथ सफलतापूर्वक जोड़कर अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया है। एफडीएलटी संकाय के सदस्य डॉ. गुरप्रीत और कनिष्का ने भी उन्हें बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की।सीडीएलयू के छात्रों और पूर्व छात्रों की एक टीम ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। टीम का नेतृत्व पूर्व छात्र संघ की निदेशक प्रोफेसर सुनीता सुखीजा और डॉ. हरकिशन ने किया।

 

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें