केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे जालंधर, भव्य रैली में लेगें भाग

SHARE:

Union Home Minister Amit Shah arrives in Jalandhar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर पहुंच गए हैं। वे सबसे पहले जालंधर के प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर के दर्शन करेंगे और उसके बाद भाजपा की नशामुक्त पंजाब महा रैली में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि पंजाब के जालंधर दौरे से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में नशे की गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कुप्रबंधन और लापरवाही भरे प्रदर्शन के कारण पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। पंजाब के लोग इस भयानक बीमारी और कुष्ठ रोग के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं।

18 सितंबर से ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू की थी

बीजेपी ने पंजाब के लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 18 सितंबर से ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू की थी। गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर में इस यात्रा के भव्य समापन समारोह में विशेष रूप से शामिल होंगे। शाह ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और उनके दर्द को समझेंगे। पीड़ित माताओं और बुजुर्गों का दर्द सुनकर उन्होंने कहा, “मैं आज यहां सिर्फ एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि आपके परिवार के एक सदस्य के रूप में आपके दर्द और दुख को साझा करने आया हूं।” 

मोहाली में श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 500 ड्रोन का किया गया प्रदर्शन

आपको बता दें कि 18 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा पंजाब के हर गांव, कस्बे और गली-मोहल्ले तक पहुंची। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को नशे के भयावह परिणामों से अवगत कराना और युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट करना तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना था।

उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार पंजाब से ड्रग्स की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए हर संभव सख्त कदम उठाएगी और सीमा पार से तस्करी रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की तत्परता और बढ़ाई जाएगी। आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तीन महीने में पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करने वाली AAP सरकार आज पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों और प्रशासनिक ढिलाई के कारण आज ड्रग तस्करों का मनोबल ऊंचा है, जिसका खामियाजा पंजाब के निर्दोष युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।

‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का अंत किसी अभियान का अंत नहीं,

अमित शाह ने कहा कि ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का अंत किसी अभियान का अंत नहीं, बल्कि एक नए सवेरे की शुरुआत है। बीजेपी पंजाब के हर कोने में नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेगी जब तक पंजाब का हर युवा नशे के चंगुल से मुक्त नहीं हो जाता। उन्होंने पंजाब के लोगों से एकजुट होकर इस राष्ट्रीय अभियान में भागीदार बनने की अपील की।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें