आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान की फेसबुक पोस्ट चर्चा में

SHARE:

AAP MLA Anmol Gagan Maan facebook post:  आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान की एक फेसबुक पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक संदेश साझा किया है जिसमें उन्होंने रिश्तों और एक-दूसरे का समर्थन करने वाले लोगों के बारे में बात की है।

अनमोल गगन मान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कभी-कभी यह दिखावा करना आवश्यक हो जाता है कि आपकी नाव में छेद है, ताकि वे सभी लोग जो आपके साथ रहने के लायक नहीं हैं, नाव से कूद जाएं।”

उनकी पोस्ट को लोग अलग-अलग नजरियों से देख रहे हैं। पोस्ट का संदेश यह है कि कभी-कभी जीवन में आपको ऐसी परिस्थितियां बनानी पड़ती हैं कि जो लोग मुश्किल समय में आपका साथ नहीं दे पाते, वे आपको छोड़कर चले जाएं। हालांकि, विधायक ने इस पोस्ट में किसी व्यक्ति या मुद्दे का प्रत्यक्ष रूप से उल्लेख नहीं किया है। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने किस संदर्भ में यह संदेश साझा किया है।

पूर्व मंत्री ने चुनाव लड़ने से इनकार किया! 2027 के चुनावों में भाग नहीं लेंगे

 

Join us on:

Leave a Comment