हनीट्रैप मामले में 2 महिला व 2 पुरुष गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

भिवानी में एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 5 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है जिसमे सीआईए स्टाफ 2 ने कार्रवाई करते हुए 2 महिला व 2 पुरुषों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि हिसार के देवेंद्र नामक व्यक्ति के पास एक व्हाट्सएप कॉल आई थी, जो प्रिया नामक एक महिला द्वारा की गई थी,जिसके बाद से उनकी बातें होती रही और 25 अक्टूबर को उसने भिवानी बस स्टैंड पर बुलाया और हनुमान गेट स्थित एक मकान में देवेन्द्र को ले जाया गया था वहां उसको नग्न करके खुद भी नग्न होकर, बाहर से आए 2 लड़कों सन्दीप व राहुल द्वारा उसकी वीडियो बनाई गई।उसे ब्लैकमेल करके 10 लाख की डिमांड की गई।

वहीँ उन्होंने बताया कि शख्स ने 10 लाख देने से मना किया तो 5 लाख रु में उनकी बात तय हुई तथा मौके पर यूपीआई से 99 हज़ार रु ट्रांसफर करवा लिए तथा बाद में 2 -2 लाख के चेक दिए।उसके बाद पीड़ित देवेन्द्र ने शिकायत दर्ज करवाई जिसमे कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सन्दीप व राहुल को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा महिलाओं को कल ही पेश किया गया,जिस पूछ ताछ में इन्होंने और भी हनीट्रैप मामले कबूल किए है। जिस सम्बंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें