स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दिया जवाब

SHARE:

मुख्यमंत्री नायब सैनी फाइल फोटो
मुख्यमंत्री नायब सैनी फाइल फोटो
मुख्यमंत्री नायब सैनी फाइल फोटो

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जवाब देते हुए कहा कि 2014 से पहले हर साल केवल 700 MBBS डॉक्टर और 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलते थे। लेकिन हमारी सरकार में अब 2500 MBBS डॉक्टर और 200 के क़रीब स्पेशलिस्ट डॉक्टर हर साल मिलते हैं। पहले वक्त में ये कभी विचार नहीं किया गया कि कैसे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर की जा सकती हैं। सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार के वक्त में 30 बेड के अस्पताल को 50 बेड, 50 बेड के अस्पताल को 100 बेड, 100 बेड के अस्पताल को 200 और 200 बेड के अस्पताल को 400 बेड तक अपग्रेड किया है। साथ ही हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया जारी है। यही नही हर जिले में एक अस्पताल ऐसा विकसित किया जा रहा है। जहां सभी प्रकार की सुविधाएं हो। प्रदेश के अस्पतालों में इलाज के साथ साथ स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment