रोहित धनखड़ मर्डर केस में मुख्यमंत्री ने डीजीपी को फोन कर दिए सख्त निर्देश

SHARE:

सीएम को ज्ञापन सौंपते खाप प्रतिनिधि
ज्ञापन पढ़ते सीएम नायब सैनी
ज्ञापन पढ़ते सीएम नायब सैनी

चंडीगढ़ | अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर एवं छह बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता स्व. रोहित धनखड़ की नृशंस हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आज सर्वखाप पंचायत, हरियाणा का एक 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को इस जघन्य हत्याकांड से जुड़ा विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए पूरे घटनाक्रम, अब तक की पुलिस कार्रवाई, लंबित गिरफ्तारियों, प्रशासनिक शिथिलता तथा पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातें गंभीरता से सुनीं और बैठक के दौरान हरियाणा के डीजीपी से फोन पर सीधे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हत्याकांड की जांच भिवानी पुलिस से हटाकर रोहतक पुलिस को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया तुरंत अमल में लाई जाए तथा शेष सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए जिससे प्रदेश में एक स्पष्ट संदेश जाए कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को यह भी आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा रोहित की बहन को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी देने के विषय पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है और शीघ्र ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और रोहित धनखड़ को न्याय दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम से मिलने पहुंचे खाप प्रतिनिधि
सीएम से मिलने पहुंचे खाप प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री से मिलने वाले सर्वखाप पंचायत के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में क्रमशः
(1) रणबीर धनखड़, प्रधान, ऑल इंडिया धनखड़ खाप,
(2) समंदर सिंह धनखड़, प्रधान, हरियाणा धनखड़ खाप,
(3) सुरेंद्र दहिया, प्रधान, दहिया खाप,
(4) कृष्ण लाल हुड्डा, प्रवक्ता, ऑल इंडिया हुड्डा खाप
(5) एडवोकेट चंचल नांदल, समाजसेवी
(6)संदीप धनखड़, पूर्व सरपंच, हुमायूंपुर,
(7) दीपक धनखड़, छात्र नेता, हुमायूंपुर,
(8) सतीश धनखड़, चाचा, स्व. रोहित धनखड़,
(9) बबलू धनखड़, पूर्व सरपंच, हुमायूंपुर,
(10) जोगेंद्र धनखड़ सरपंच प्रतिनिधि हुमायूंपुर,
(11) ओमप्रकाश धनखड़, सरपंच प्रतिनिधि , बखेता,
(12) सूबेदार दिलबाग सिंह, हुमायूंपुर,
(13) राजेश शर्मा, समाजसेवी, हुमायूंपुर
(14) जगबीर नंबरदार पूर्व सरपंच सिसाना ,
(15) रणबीर धनखड़ कासनी, समाजसेवी,
(16) धर्मपाल (पाले) धनखड़, समाजसेवी,
(17) मुकेश धनखड़ समाजसेवी

सीएम को ज्ञापन सौंपते खाप प्रतिनिधि
सीएम को ज्ञापन सौंपते खाप प्रतिनिधि

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया कि 13 दिसंबर 2025 को रोहतक स्थित जाट भवन में आयोजित 36 बिरादरी सर्वखाप महापंचायत में हजारों लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि यदि समयबद्ध न्याय नहीं मिला, तो समाज कानून के दायरे में रहकर आगे की रणनीति तय करने को विवश होगा।
मुख्यमंत्री से हुई आज की मुलाकात को सर्वखाप पंचायत ने सकारात्मक, आश्वस्त करने वाली और निर्णायक दिशा देने वाली बताया। पंचायत का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों से यह विश्वास मजबूत हुआ है कि रोहित धनखड़ के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा और पीड़ित परिवार को राहत मिलेगी। साथ ही पंचायत ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर शीघ्र अमल नहीं हुआ, तो प्रदेशभर की खापों की एक और बड़ी पंचायत बुलाकर आगे का निर्णय लिया जाएगा, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment