CM की रैली में माइक बंद, विभागीय कार्रवाई में रोहतक के DIPRO संजीव सैनी सस्पेंड

SHARE:

हरियाणा सरकार ने विभागीय कार्रवाई के दौरान रोहतक के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी DIPRO संजीव सैनी को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई 5 अप्रैल को महम में सीएम नायाब सिंह सैनी की विकास रैली में माइक में गड़बड़ी के कारण हुई। 5 अप्रैल को महम में सीएम की विकास रैली में मंच पर दो डाइस रखे हुए थे। एक डाइस में मंत्रियों और नेताओं ने अपना संबोधन दिया। जबकि सीएम के लिए अलग से डाइस दूसरी तरफ लगाया गया था। जब रैली के अंत में सीएम सैनी अपना संबोधन देने के लिए डाइस पर गए तो माइक खराब हो गया।

माइक में गड़बड़ी के कारण DIPRO संजीव सैनी सस्पेंड

माइक की आवाज खराब होने की वजह से सीएम को दूसरे डाइस पर जाना पड़ा। उन्होंने वहीं से रैली को संबोधित किया। माइक खराब होने के पीछे का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है। रैली शुरू होने से पहले दोनों डाइस को चेक किया गया था उस वक्त आवाज सही आ रही थी। अचानक से गड़बड़ी हुई और इसी वजह से DIPRO संजीव सैनी को सस्पेंड कर दिया गया है।

रैली से पहले माइक ठीक था

इस कार्रवाई को लेकर संजीव सैनी ने कहा कि रैली से पहले माइक ठीक था, जिसे चैक भी किया गया था। लेकिन, अचानक फॉल्ट होने के कारण साउंड में दिक्कत हुई, जिसके लिए मुझे सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि संजीव सैनी DIPRO के पद पर कार्यरत हैं और उनको रिटायर होने में केवल सवा साल बाकी है।

ये भी पढ़ें- अब हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली के लिए नियमित सेवाएं

हाइलाइट्स (Highlights):

  • Nayab Singh Saini की रैली में माइक खराब होने पर बड़ा एक्शन
  • रोहतक के DIPRO Sanjeev Saini सस्पेंड
  • महम की विकास रैली में भाषण के दौरान हुआ तकनीकी फॉल्ट
  • माइक खराब होने पर CM को बदलना पड़ा डाइस
  • रैली से पहले माइक चेक होने के बावजूद आई दिक्कत
  • तकनीकी खराबी बताई जा रही घटना की वजह
  • रिटायरमेंट से पहले अधिकारी पर गिरी कार्रवाई की गाज
  • प्रशासनिक लापरवाही पर सरकार का सख्त रुख

 

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment