Hisar Airport: हिसार एयरपोर्ट (महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट) से आज नए शेड्यूल के साथ कई शहरों के लिए विमान उड़ान भरने को तैयार हैं। आज से सप्ताह में 6 दिन अलग-अलग रूटों पर जयपुर, दिल्ली सहित चंडीगढ़ और अयोध्या के लिए विमान सेवाएं संचालित होगी।
हिसार एयरपोर्ट अथॉरिटी (Authority) ने जारी किया शेड्यूल
हिसार एयरपोर्ट अथॉरिटी (Authority) के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 16 अप्रैल (गुरूवार) को जयपुर से हिसार के लिए फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे पहुंचेगी, जबकि हिसार से जयपुर के लिए उड़ान दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी। यह शेड्यूल 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस नए शेड्यूल में सप्ताह में छह दिन हिसार से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर की फ्लाइटों की सेवाएं यात्रियों को मिलेंगी। हर शहर के लिए सप्ताह में दो बार निर्धारित दिन पर विमान सेवाएं उपलब्ध होंगी।
यात्रियों को सप्ताह में 6 दिन सेवाओं का लाभ
बीते कुछ दिनों से खराब मौसम और अन्य कारणों की वजह से हिसार एयरपोर्ट से जयपुर, दिल्ली और अयोध्या के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स सेवा में बाधा आ रही थी। विशेष रूप से जयपुर के लिए जाने वाली फ्लाइट रोक दी गई थी। लेकिन अब नए शेड्यूल जारी होने के बाद नियमित रूप से हिसार से चंडीगढ़, अयोध्या, दिल्ली और जयपुर के लिए विमान सेवाएं जारी रहेंगी। यात्रियों को सप्ताह में 6 दिन सेवाओं का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- अनिल विज का सख्त आदेश: 1 करोड़ से अधिक खरीद पर देनी होगी पूरी जानकारी
हाइलाइट्स (Highlights):
- महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से नए शेड्यूल के साथ उड़ानें शुरू
- जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़ और अयोध्या के लिए फ्लाइट सेवाएं बहाल
- सप्ताह में 6 दिन अलग-अलग रूटों पर संचालित होंगी उड़ानें
- 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नया शेड्यूल रहेगा लागू
- जयपुर-हिसार फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे पहुंचेगी, 3:05 बजे होगी रवाना
- हर शहर के लिए सप्ताह में दो दिन उपलब्ध रहेंगी सेवाएं
- खराब मौसम के कारण बाधित सेवाएं अब फिर से शुरू
- यात्रियों को नियमित और बेहतर कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ





