13 से 17 अप्रैल तक अर्जेंटीना में होने वाले भारतीय महिला हॉकी सीरीज में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी हरियाणा के शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर करेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी नवनीत को सौंपी गई है।
अपनी टीम की अगुवाई कर रही नवनीत कौर का यह सफर पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए प्ररेणा का स्त्रोत बन गया है। कोच बलदेव सिंह की निगरानी में प्रशिक्षित हुई नवनीत ने अपनी मेहनत, शानदार प्रदर्शन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। इसमें उमॉनके कोच का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
नवनीत कौर ने 206 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले
नवनीत कौर अब तक 206 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। इस बार अर्जेंटीना दौरे में अपनी टीम की कप्तानी संभालते हुए उनके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके खेलने के आक्रामक स्टाइल और अनुभव टीम के लिए बहुत बड़ी ताकत माना जा रहा है। सबसे बड़ी बात है यह दौरा आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स से पहले टीम के लिए अहम तैयारी का हिस्सा है। ऐसे में नवनीत की कप्तानी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
ये भी पढ़ें- 1 मई से हरियाणा में चलेगा विशेष सफाई अभियान, बेहतरीन वार्डों को मिलेगा इनाम
प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट चुना गया
इस चैंपयनशिप में नवनीत को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट भी चुना गया। भाजपा नेता सुभाष कलसाना, एडवोकेट मनदीप रावा, डॉ. आरएस घुम्मन, जयपाल चढूनी, स्वर्णजीत सिंह कालड़ा बिट्टू, पार्षद ईशा सचदेवा, पार्षद नवनीत कौर उन्हें बधाई दी।
हाइलाइट्स
- नवनीत कौर बनीं भारतीय महिला हॉकी सीरीज कप्तान
- 13–17 अप्रैल सीरीज
- हरियाणा के शाहाबाद की बेटी
- 206+ इंटरनेशनल मैच
- आक्रामक खेल शैली
- टीम की मजबूत खिलाड़ी
- बड़े टूर्नामेंट की तैयारी
- कोच का अहम योगदान
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
- प्रदेश के लिए गर्व
- बेटियों के लिए प्रेरणा





