कुरुक्षेत्र पुलिस ने बड़े सट्टे का किया भंडाफोड़, निजी होटल से 12 गिरफ्तार, 2.50 लाख कैश बरामद

SHARE:

हरियाणा के कुरुक्षेत्र पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुरुक्षेत्र के एक निजी होटल में सट्टा खेलते हुए 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 2.50 लाख कैश भी बरामद किए।

पुलिस ने मौके पर आरोपियों को धर दबोचा

इस मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि, हमे सूचना मिली थी कि एस आर ग्रैंड नाम का एक होटल है। जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर जब हमने टीम बनाकर रेड की यहां पर 12 ऐसे व्यक्ति मिले जो टोली बनाकर जुआ खेल रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके पर उनके जुआ खेलने का सामान और रूपये बरामद किए गए और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- SC का बड़ा फैसला, हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों और गेस्ट टीचर्स को राहत

होटल संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

एसएचओ ने कहा ,होटल मालिक या संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई भी अपने होटल में इस प्रकार का अनैतिक कार्य करवाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हाईलाइट्स

  • कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • निजी होटल में सट्टा खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार
  • गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारी रेड
  • मौके से 2.50 लाख रुपये कैश बरामद
  • जुआ खेलने का सामान भी जब्त
  • एसएचओ बलजीत सिंह ने दी जानकारी
  • टीम बनाकर की गई छापेमारी
  • आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया
  • होटल संचालक पर भी होगी कार्रवाई
  • अनैतिक गतिविधियों पर सख्त रुख
  • पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment