हरियाणा में टूरिज्म सेक्टर को मिली नई रफ्तार, होम स्टे से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

SHARE:

हरियाणा में फार्म टूरिज्म और होम स्टे के जरिए टूरिज्म सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। फार्म टूरिज्म और होम स्टे ऑपरेटर्स को जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है प्राथमिकता के आधार पर उन्हें हल किया जाएगा।

फार्म टूरिज्म और होम स्टे के विकास में मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत रुचि

चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में फार्म टूरिज्म और होम स्टे ऑपरेटर्स के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान पर्यटन विभाग के कमिश्नर और सेक्रेटरी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में फॉर्म टूरिज्म और होम स्टे के विकास में व्यक्ति रुचि ले रहे हैं। इस बैठक में पर्यटन विभाग की एडिशनल डायरेक्टर ममता शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

हरियाणा टूरिज्म के क्षेत्र में करेगा प्रगति

बैठक में फार्म टूरिज्म और होम स्टे ऑपरेटर्स ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के बारें में जानकारी दी साथ ही उन्हें हल करवाने की अपील भी की। उन्होंने कहा फार्म टूरिज्म और होम स्टे का ग्लोबल बाजार हर साल 5000 करोड़ रुपये का है, जो हर साल बढ़ रहा है। यदि हरियाणा सरकार फार्म टूरिज्म और होम स्टे के कारोबार में आने वाली समस्याओं को हल कर देती है, तो हरियाणा इस क्षेत्र में बहुत प्रगति करेगा।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में 46 HPS अधिकारियों का तबादला, पुलिस विभाग में मचा हडकंप

ऑपरेटर्स को 5 दिनों के भीतर लिखित रूप में जमा करनी होगी समस्यायें

पर्यटन विभाग के कमिश्नर और सेक्रेटरी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा फार्म टूरिज्म और होम स्टे ऑपरेटर्स को 5 दिनों के भीतर लिखित रूप में अपनी समस्याएं जमा करनी होगी। इसके आधार पर ही प्रदेश के तमाम विभागों के साथ तालमेल बिठाकर इन सेवाओं के लिए एक फार्म टूरिज्म और होम स्टे पॉलिसी तैयार की जाएगी, जिसे कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी। इसके बाद, इन सेवाओं को चलाने में किसी भी प्रकार की समस्यायें नहीं आएगी। इसके साथ ही, इन क्षेत्रों की सेवाओं को ‘सेवा का अधिकार अधिनियम’ (Right to Service Act) के तहत भी नोटिफ़ाई किया जाएगा, जिससे सभी संबंधित सेवाएं तय समय सीमा के भीतर उपलब्ध हो सकेंगी।

हाइलाइट्स:

  • हरियाणा में फार्म टूरिज्म और होम स्टे से टूरिज्म सेक्टर को नई रफ्तार
  • युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की संभावना
  • नायब सिंह सैनी की इस क्षेत्र में खास रुचि
  • चंडीगढ़ में ऑपरेटर्स के साथ बैठक आयोजित
  • ऑपरेटर्स की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने का आश्वासन
  • फार्म टूरिज्म और होम स्टे का वैश्विक बाजार 5000 करोड़ रुपये से अधिक
  • 5 दिनों के भीतर ऑपरेटर्स को लिखित रूप में समस्याएं देने के निर्देश
  • समस्याओं के आधार पर नई पॉलिसी तैयार कर कैबिनेट से मंजूरी दी जाएगी
  • सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत लाने की तैयारी
  • तय समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment