हरियाणा में वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी, आज दिन भर चलेगी गर्म हवाएं

SHARE:

Haryana Weather Update: इस साल हरियाणावासियों को गर्मी बहुत अधिक सताने वाली है। मौसम विभाग की ओर से केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात के लिए भी वॉर्म नाइट अलर्ट जारी किया गया है। यानि की ना तो दिन में गर्मी राहत मिलेगी और ना रात में। ऐसे में हीट स्ट्रेस और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा अधिक बढ़ गया है।

पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट जारी 

दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। रनौल, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, चरखी दादरी और रोहतक में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। जबकि सिरसा, फतेहाबाद और हिसार को छोड़कर पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को दिन और रात दोनों में ही सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बढ़ते तापमान ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। फरीदाबाद में 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जबकि भिवानी और नारनौल में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गुरुग्राम और सिरसा में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आने वाले 4-5 दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में डाइकिन एयर कंडीशनर कंपनी करने जा रही है 1000 करोड़ का निवेश, 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

किसानों के लिए सलाह

बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी को देखते हुए किसानों के लिए सलाह जारी की गई है। गेहूं की फसल में यलो रस्ट और दीमक पर नजर रखने को कहा गया है। एफिड नियंत्रण के लिए नीम आधारित दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। जबकि सरसों की कटाई कुछ दिन रोकने और कपास व मूंग की बुवाई फिलहाल टालने को कहा गया है।

हाइलाइट्स:

  • हरियाणा में भीषण गर्मी, दिन के साथ रात के लिए भी वॉर्म नाइट अलर्ट जारी
  • भारतीय मौसम विभाग ने हीट स्ट्रेस का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी
  • सिरसा, फतेहाबाद, हिसार को छोड़कर पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट
  • रेवाड़ी, पलवल, नूंह, चरखी दादरी और रोहतक में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा
  • फरीदाबाद में 42.9°C के साथ सबसे ज्यादा तापमान दर्ज
  • भिवानी, नारनौल में तापमान 42°C के पार, गुरुग्राम-सिरसा में 41°C के आसपास
  • अगले 4–5 दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना
  • किसानों को गेहूं में यलो रस्ट व दीमक पर नजर रखने की सलाह
  • एफिड नियंत्रण के लिए नीम आधारित दवाओं का छिड़काव करने की सलाह
  • सरसों की कटाई रोकने और कपास-मूंग की बुवाई फिलहाल टालने की सलाह
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment