प्रदूषण से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने अपनी कमर कस ली है। इसके लिए हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR में वायु गुणवत्ता की सटीक निगरानी के लिए 23 नए एयर क्वालिटी स्टेशन स्थापित करेगी। वर्तमान में 29 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) जिनको जुलाई तक बढ़ाकर 52 कर दिया जाएगा।
प्रदूषण में कमी लाने के लक्ष्य पर विशेष ध्यान
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और वायु गुणवत्ता प्रबंधन से जुड़े हर पहलूओं पर व्यापक समीक्षा की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान प्रदूषण में 30 से लेकर 35 प्रतिशत तक की कमी लाने के लक्ष्य के साथ-साथ बहु-क्षेत्रीय कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। इसके साथ ही NCR के नगर निगम आयुक्तों तथा गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरणों को निर्देश दिए कि वे कम से कम पांच प्रमुख सड़कों की पहचान कर उन्हें माडल डस्ट-फ्री सड़कों के रूप में विकसित करें।
अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि वाहन प्रदूषण मानकों के अनुपालन को जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू किया जाए। व्यस्त मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाकर अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, 40 से 90 प्रतिशत दिव्यांग रोडवेज में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा
डीजल ऑटो लगभग पूरी तरह से बंद
परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर कुंडरू ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) के निर्देशों के अनुरूप NCR के प्रमुख जिलों में डीजल ऑटो लगभग पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। बाकी क्षेत्रों में भी 31 दिसम्बर, 2026 तक इन्हें चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया जाएगा। राजा शेखर कुंडरू ने नया सफर योजना बारें बताया कि इसके अंतर्गत लगभग 1.9 लाख पुराने ट्रकों और 16,000 बसों को हटाकर बीएस-6, सीएनजी एवं इलैक्ट्रिक वाहनों को अपनाया जाएगा।
पराली जलाने की घटनाओं में आयी गिरावट
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक राज नारायण ने जानकारी दी कि साल 2016 की तुलना में धान की पराली जलाने की घटनाओं में 90 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
हाइलाइट्स:
- हरियाणा सरकार का प्रदूषण से निपटने के लिए बड़ा एक्शन प्लान
- NCR में 23 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे
- मौजूदा 29 स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर जुलाई तक 52 की जाएगी
- मुख्य सचिव Anurag Rastogi ने उच्च स्तरीय बैठक में की समीक्षा
- प्रदूषण में 30–35% तक कमी लाने का लक्ष्य तय
- NCR के शहरों में 5 प्रमुख सड़कों को बनाया जाएगा मॉडल डस्ट-फ्री रोड
- Gurugram, Faridabad और Sonipat को दिए गए विशेष निर्देश
- अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश
- Sudhir Rajpal ने प्रदूषण मानकों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया
- NCR में डीजल ऑटो लगभग पूरी तरह बंद, 2026 तक पूरी तरह फेज आउट का लक्ष्य
- Raja Sekhar Vundru ने ‘नया सफर योजना’ की जानकारी दी
- 1.9 लाख पुराने ट्रक और 16,000 बसों को हटाकर BS-6, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा
- पराली जलाने की घटनाओं में 2016 के मुकाबले 90% से अधिक की कमी
- सरकार का फोकस क्लीन एयर और पब्लिक हेल्थ सुधार पर





