हरियाणा सरकार ने किसानों को मंजूरी देते हुए खरीफ 2025 फसल नुकसान मुआवजा के अंतर्गत 370 करोड़ रूपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
हरियाणा के 1.5 लाख किसानों को होगा फायदा
सचिवालय में ई-क्षतिपूर्ति के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खरीफ 2025 फसल मुआवजा योजना तहत 370.52 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री सैनी के द्वारा लिए गए इस निर्णय से प्रदेश के 1.5 लाख से अधिक किसानों के खाते में सीधे तौर पर मुआवजा राशि स्थानांतरित कर दी जाएगी। बता दें कि मुआवजा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से जारी किया जा रहा है, जो ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ प्रणाली से एकीकृत एक पारदर्शी और किसान-अनुकूल डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
पहले चरण में 116.15 करोड़ रूपये जारी
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने पहले चरण में 10 दिसम्बर 2025 को 53,821 किसानों को 116.15 करोड़ रुपए जारी किए थे। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करने के बाद इस प्रणाली ने 5500 से अधिक संदिग्ध प्रविष्टियों सहित अपात्र और फर्जी दावों को सफलतापूर्वक छांट दिया है जिससे सार्वजनिक धन की सुरक्षा होने के साथ-साथ वास्तविक लाभार्थियों को ही लाभ प्राप्त हो सके।
ये भी पढ़ें- रोहतक में भंयकर गर्मी, 44.6 सेल्सियस के साथ देश का छठा सबसे गर्म शहर
मुख्यमंत्री सैनी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए है कि जितना जल्दी हो सके लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में राशि स्थानांतरित कर दी जाए ताकि प्राकृतिक आपदाओं में उन्हें जो नुकसान हुआ उससे थोड़ी राहत मिल सके।
हाइलाइट्स:
- हरियाणा सरकार ने खरीफ 2025 फसल नुकसान मुआवजे के लिए 370 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी
- मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा—किसानों का हित सर्वोपरि
- 1.5 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
- मुआवजा राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी
- ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के जरिए पारदर्शी तरीके से भुगतान
- ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ प्रणाली से जुड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
- पहले चरण में 53,821 किसानों को 116.15 करोड़ रुपये जारी किए गए
- 5500 से अधिक फर्जी और अपात्र दावों को सिस्टम ने किया खारिज
- प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत राशि
- मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश





