हरियाणा में इन दिनों भंयकर गर्मी पड़ रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में भारी तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रोहतक में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है। रोहतक पूरे देश में छठा सबसे गर्म शहर रहा।
देश के सबसे गर्म शहरों में प्रयागराज नंबर एक पर
प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर अकोला(45.0), तीसरे पर झारसुगुड़ा(ओडिशा) 44.8, चौथे पर महाराष्ट्र का अमरावती 44.8, इसके बाद महाराष्ट्र का वर्धा, छठे नंबर पर उत्तर प्रदेश का वाराणसी और हरियाणा का रोहतक तापमान 44.3 डिग्री के साथ छठे नंबर पर भारत का सबसे गर्म शहर रहा।
हरियाणा के इन जिलों में लू और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी
मौसम विभाग चंडीगढ़ ने आज अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल सहित कई जिलों में लू और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें- वित्तीय घोटाले में फंसे हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के CAO रणधीर सिंह सेवा से हटाए गए
कल से बारिश की आशंका
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में 29 अप्रैल तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 25 अप्रैल देर रात को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से 26 अप्रैल रात्रि से 29 अप्रैल के दौरान हरियाणा गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है।
हाइलाइट्स:
- हरियाणा में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
- Rohtak में तापमान 44.6°C, सामान्य से 5.9°C ज्यादा
- रोहतक देश का छठा सबसे गर्म शहर रहा
- Prayagraj 45.2°C के साथ देश में सबसे गर्म
- अकोला (45.0°C), झारसुगुड़ा (44.8°C), अमरावती (44.8°C) भी टॉप गर्म शहरों में शामिल
- हरियाणा के कई जिलों में हीटवेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट
- Ambala, Kurukshetra, Karnal, Panipat, Sonipat समेत कई जिले अलर्ट पर
- Gurugram, Faridabad, Nuh और Palwal में भी लू की चेतावनी
- 26 से 29 अप्रैल के बीच मौसम बदलने के आसार
- पश्चिमी विक्षोभ के असर से गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना






