रोहतक में गायब हो रहे लोगों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक

SHARE:

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले में लापता लोगों  के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। NCRB की रिपोर्ट 2024 के अनुसार, साल 2024 में रोहतक जिले में कुल 940 लोग लापता हुए। इन 940 में महिलाओं की संख्या पुरुषों से काफी ज्यादा है। वहीं 20 बच्चे भी ऐसे हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

इन आंकड़ों ने ना केवल प्रशासन की चिंता बढ़ाई है, बल्कि आमजन में भी डर का माहौल बना दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर लोग कहां और कैसे गायब हो रहे हैं?  क्या यह केवल घरेलू विवाद और भागने के मामले हैं या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी काम कर रहा है। रोहतक के ये आंकड़े केवल सरकारी रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उन परिवारों का दर्द हैं जो हर दिन अपने अपनों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। क्या प्रशासन इन लापता लोगों को ढूढ़ने का काम करेगी या केवल या आंकड़े फाइलों में दबकर रह जायेंगे?

358 पुरुष और 582 महिलाएं लापता

रोहतक जिले में कुल 940 लोगों के लापता होने का रिकॉर्ड सामने आया है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या 18 साल से ऊपर के लोगों की है। लगातार बढ़ते मामलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक जिले में 358 पुरुष और 582 महिलाएं लापता हैं। महिलाओं की संख्या ज्यादा होना सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाने वाला पहलू माना जा रहा है। सामाजिक संगठनों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभी और मजबूत कदम उठाने की जरूरत है।

महिलाओं के गायब होने के सबसे अधिक मामले 

रोहतक में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के गायब होने के मामले ज्यादा हैं। रिकॉर्ड के अनुसार 578 महिलाएं 18 साल से ऊपर की हैं, जबकि 4 बच्चियां भी लापता हैं। यह आंकड़ा परिवारों और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बच्चों के गायब होने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। 12 साल से कम उम्र के 5 बच्चे और 12 से 18 साल के बीच 15 किशोर-किशोरियां लापता हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि सोशल मीडिया, गलत संगत और मानव तस्करी जैसे कारण भी इन मामलों से जुड़े हो सकते हैं।

कहां लापता हुए 20 बच्चे

रोहतक में कुल 20 बच्चे लापता बताए गए हैं। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। बच्चों के गायब होने के मामलों ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिवार सालों से अपने अपनों की तलाश में पुलिस थानों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। कई मामलों में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

लापता लोगों का डेटा

  • कुल पुरुष: 358
  • 12 वर्ष से कम: 3
  • 12 से 16 वर्ष: 11
  • 16 से 18 वर्ष: 2
  • 18 वर्ष से ऊपर: 342

कुल महिला: 582

  • 12 वर्ष से कम: 2
  • 12 से 16 वर्ष: 1
  • 16 से 18 वर्ष: 1
  • बच्चियां: 4
  • 18 वर्ष से ऊपर: 578

ट्रांसजेंडर: 0

कुल लापता व्यक्ति: 940

  • 12 वर्ष से कम: 5
  • 12 से 16 वर्ष: 12
  • 16 से 18 वर्ष: 3
  • बच्चे: 20
  • 18 वर्ष से ऊपर: 920

 

 

Join us on:

Leave a Comment