80 वर्षीय दादा का पोते ने किया मर्डर, पूरे इलाके में मची सनसनी

SHARE:

Hansi: गुरुवार की देर रात हांसी के नजदीकी गांव कुंभा में खून के रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात सामने आयी है। यहां एक पोते ने अपने ही 80 वर्षीय दादा का मर्डर कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है।

80 वर्षीय मृतक वृद्ध की पहचान बरखा राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी पोते अंकित की शादी नहीं हुई है। पारिवारिक विवादों के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में अपने दादा के साथ मारपीट करता था और उन्हें ठीक से खाना तक नहीं देता था। वृद्ध अधिकतर समय अपनी बेटियों के पास ही रहते थे और करीब 15 दिन पहले ही बेटी के घर से वापस गांव लौटे थे।

गुरुवार की रात 10 बजे किसी बात को लेकर दादा और पोते में कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अंकित ने बरखा राम पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट लगी। हालांकि अभी तक यह साफ हो पाया है कि हमला किस चीज से किया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं शेखपुरा चौकी पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। गंभीर रूप से घायल बरखा राम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

पुलिस ने आरोपी अंकित को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह और नशे की आदत को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बरखा ने पुलिस में भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment