हरियाणा में कॉकरोज जनता पार्टी की एंट्री

SHARE:

Cockroach Janta Party: हाल ही में संगठित हुई कॉकरोज जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस पार्टी ने कुछ दिनों के भीतर ही सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स बटोर लिए हैं। यहां तक की फॉलोअर्स  के मामले में कॉकरोज जनता पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्तमान में यह कोई ऑफिशियल चुनावी पार्टी नहीं है बल्कि देश युवाओं के गुस्से, बेरोजगारी और सिस्टम पर व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ एक डिजिटल मूवमेंट माना जा रहा है।

सबसे बड़ी खबर यह कि इस डिजिटल मूवमेंट ने अब हरियाणा में भी दस्तक दे डाली है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक अर्जुन चौटाला से जुड़े बयान और सोशल मीडिया चर्चाओं के बाद हरियाणा की राजनीति में भी “कॉकरोच पार्टी” को लेकर बहस शुरू हो गई है। बता दें कि इस पूरे आंदोलन की शुरुआत थित तौर पर सुप्रीम कोर्ट में हुई एक टिप्पणी के बाद हुई, जिसमें बेरोजगार युवाओं को “कॉकरोच” कहे जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली।

अर्जुन चौटाला ने कॉकरेज पर दिया बयान

  • मैं पहले उस जनरेशन से हूं जिसे आलसी और कॉकरोच कहा गया: अर्जुन चौटाला ने कहा कि विधायक बनने से पहले वह उसी युवा पीढ़ी का हिस्सा हैं, जिसे बेरोजगार, आलसी और “कॉकरोच” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। उन्होंने इसे युवाओं के आत्मसम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया।
  • मैंने किसी व्यक्ति नहीं, संविधान की शपथ ली: उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर उन्होंने किसी नेता या पार्टी नहीं, बल्कि संविधान की शपथ ली है। संविधान हर नागरिक को सरकार से सवाल पूछने और जवाब मांगने का अधिकार देता है।
  • युवा टैक्स देता है, सरकार में इन्वेस्ट करता है: चौटाला ने कहा कि देश का युवा टैक्स देता है, पढ़ाई करता है और नौकरी करके देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देता है। ऐसे युवाओं को “कॉकरोच” कहना गलत है।
  • सरकार युवाओं से सेना में जाने की उम्मीद भी करती है: उन्होंने सवाल उठाया कि जिन युवाओं को आलसी और पैरासाइट कहा जा रहा है, उन्हीं से देश सेवा, सेना में भर्ती और जागरूक नागरिक बनने की उम्मीद भी की जाती है।
  • वोटर सवाल नहीं पूछ सकता तो विधायक होने का क्या मतलब: अर्जुन चौटाला ने कहा कि अगर जनता अपने विधायक से सवाल नहीं पूछ सकती, तो जनप्रतिनिधित्व का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि जनता के सवालों का जवाब देना विधायक की जिम्मेदारी है।
  • मैं अपने संगठन में बदलाव देखना चाहता हूं: उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से यह मुद्दा उनके मन में चल रहा था और वह राजनीति व संगठनात्मक सोच में बदलाव देखना चाहते हैं।
  • कॉकरोच जनता पार्टी मूवमेंट तेजी से बढ़ा: चौटाला ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी मूवमेंट इतनी तेजी से बढ़ा कि उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स बीजेपी के इंस्टाग्राम पेज से आगे निकल गए।
  • पेज बंद करना आवाज दबाने की कोशिश: उन्होंने आरोप लगाया कि मूवमेंट लोकप्रिय होने के बाद रातों-रात उसका सोशल मीडिया पेज बंद कर दिया गया, ताकि युवाओं की आवाज दबाई जा सके।
  • कॉकरोच को मारना आसान नहीं: अपने बयान में उन्होंने कहा, “कॉकरोच को दस बार भी कुचलोगे तो भागना आपको ही पड़ेगा।” उन्होंने इसे युवाओं के संघर्ष और जिद का प्रतीक बताया।
  • कॉकरोच भाइयों के साथ एक विधायक भी: अर्जुन चौटाला ने कहा कि वह खुद को भी इस मुहिम का हिस्सा मानते हैं और “कॉकरोच जनता पार्टी” के साथ एक विधायक भी खड़ा है।
  • युवा मुद्दे भेजें, मैं सवाल उठाऊंगा: उन्होंने युवाओं से राज्य और देश के बड़े मुद्दों पर सवाल भेजने की अपील की। चौटाला ने कहा कि एक विधायक को हर महीने तीन सवाल पूछने का अधिकार होता है और वह युवाओं की आवाज विधानसभा तक पहुंचाएंगे।
  • ई-मेल के जरिए संपर्क की अपील: उन्होंने युवाओं से कहा कि यदि उन्हें किसी मुद्दे पर सवाल उठाना है तो वे ई-मेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

 

Join us on:

Leave a Comment