हरियाणा बना ड्रग तस्करी का बड़ा कॉरिडोर, 5 साल में 33 हजार तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

Drug Trafficking Corridor: बीते कुछ सालों से हरियाणा ड्रग तस्करों का बड़ा कॉरिडोर बनाता जा रहा है। नशा तस्कर सीमांत क्षेत्रों से लेकर विभिन्न जिलों के अंदरूनी हिस्सों में, भले शहर हो या फिर गांव अपना नेटवर्क फैलाते जा रहे हैं। नशा तस्करों और नशा माफियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस हर भरसक प्रयास कर रही है।

हरियाणा पुलिस के पास बीते 3 से लेकर 5 सालों में में हरियाणा में नशा तस्करों ने किन जगहों से घुसपैठ की? नशे से कितने और कौन-कौन से जिले अधिक प्रभावित हुए? पुलिस ने बीते वर्षों में कुल कितने केस दर्ज किए? कितने नशा तस्करों/माफियाओं की धरपकड़ की? कितनी मात्रा में नशा बरामद किया? दोषसिद्धि पर कितने दोषियों को सजा दिलाई गई? जागरूकता एवं पुनर्वास कार्यक्रमों समेत पुलिस अभियानों का क्या असर रहा? इसकी सारी रिपोर्ट है।

सिरसा, फतेहाबाद, फरीदाबाद, डबवाली, गुरुग्राम और करनाल सबसे प्रभावित जिले

सिरसा, फतेहाबाद, फरीदाबाद, डबवाली, गुरुग्राम और करनाल से सबसे अधिक नशा तस्करी के मामले सामने आए हैं। क्योंकि इन जिलों में एनडीपीएस के मामलों और गिरफ्तारियों की संख्या अन्य जगहों के मुकाबले अधिक दर्ज की गई है। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो हरियाणा में NDPS एक्ट के तहत लगातार कारवाई जारी है। साल 2021 से 2025 तक कुल 18959 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें कुल 33182 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं साल 2026 में अप्रैल महीने तक कुल 1499 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और इन मामलों में कुल 2486 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

नशे की बरामदगी 

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के एडीजीपी, आईपीएस संजय कुमार ने बताया कि साल 2021 से 2026 (अप्रैल तक) के दौरान हरयाणा में बड़ी मात्रा में नशीले पदाथ बरामद किए गए हैं। 213.71 कलोग्राम हेरोइन, 1130.269 कलोग्राम चरस, 46758.31 कलोग्राम गांजा, 1656.33 कलोग्राम अफीम और 77843.15 कलोग्रामक चुरापोस्त बरामद किया गया है। इसके अलावा कोकीन, LSD, MD/MDMA एवं अन्य सेंथेटिक ड्रग्स भी बरामद किया गया है। फार्मास्यूटिकल ड्रग्स भी भारी मात्रा में जब्त की गई है। लगातार वशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों और उनके नेटवर्क पर प्रभावी पुलिस कारवाई की जा रही है।

कुल 2005 एफआईआर दर्ज

साल 2021 से 2026 (अप्रैल तक) के दौरान कमर्शियल मात्रा संबंधी मामलां की कुल 2005 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें कुल 5462 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साल 2025 में सबसे अधिक 458 मामले दर्ज किए गए और 1325 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाईयों के दौरान बड़े नशा तस्करी नेटवक, मुख्य साजिशकर्ताओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई की गई है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अनुसार हरियाणा में नशे के मामलों की स्थिति फिलहाल नियंत्रित बताई गई है। वर्तमान में नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रहार किया गया है। एडीजीपी संजय कुमार के अनुसार कानून प्रवर्तन एजेंसियां अधिक सतर्कता और सक्रियता से कार्रवाई कर रही हैं। राज्य में लगातार अभियान, गिरफ्तारियां और जागरूकता कार्यक्रमों से नशे के खिलाफ मजबूत माहौल बना है और स्थिति प्रभावी रूप से नियंत्रित है।

Join us on:

Leave a Comment