पंजाब में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग

SHARE:

अमृतसर: जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतर में स्थित घर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को अमृतसर के होली सिटी इलाके में स्थित कपिल शर्मा के घर के बाहर दो राउंड फायरिंग हुई। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। होली सिटी इलाके में स्थित कपिल शर्मा के इस घर में उनकी बहन और जीजा रहते हैं।

बताया जा रहा है कि बदमाश फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना सामने आते ही पुलिस कपिल शर्मा के घर पहुंची। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस की ओर से आसपास के लोगों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। फायरिंग के वक्त घर पर कौन-कौन था, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी कपिल शर्मा के विदेश में मौजूद रेस्टोरेंट समेत उनके कई दूसरे ठिकानों पर पहले भी फायरिंग हो चुकी है। जिसकी वजह से आज अमृतसर में उनके होली सिटी वाले घर के बाहर भी फायरिंग का मामला सामने आया है। कपिल शर्मा अभी मुंबई में अपनी फैमिली के साथ रह रहे हैं।

 

 

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें