जींद में लिव-इन में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, रिश्तों में तनाव पड़ा भारी

SHARE:

जींद: जींद की कृष्णा कॉलोनी में लिव-इन में रहने वाले एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक के भाई का आरोप है कि युवक ने  लिव-इन पार्टनर, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति की प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेहरमी से प्रदीप की पिटाई की 

मृतक शख्स की पहचान 30 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। मृतक प्रदीप के भाई बलजीत ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई प्रदीप पिछले करीब डेढ़ साल से कृष्णा कॉलोनी में किराए के मकान में आशी नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आशी के दो बच्चे हैं, जिनका पालन-पोषण प्रदीप ही कर रहा था। कुछ दिन पहले आशी बिना बताए प्रदीप को छोड़कर कैथल के गांव तारागढ़ स्थित अपनी ससुराल चली गई। जब प्रदीप उसे वापस लेने तारागढ़ गया, तो वहां आशी और उसके पति राकेश ने प्रदीप के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। 25 मई को अजीत, आशी और उसके पति राकेश ने खुद को पुलिस ऑफिसर बताते हुए प्रदीप को फोन किया।

डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी 

आरोपियों ने उसे बुरी तरह डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इस झूठी कानूनी कार्रवाई और जान से मारने की धमकी के खौफ में आकर प्रदीप पूरी तरह टूट गया। इसी डर के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

 

Join us on:

Leave a Comment