डॉक्टर ने फिर किया शर्मनाक कांड, इंजेक्शन लगाने के बहाने मरीज के साथ किया गंदा काम

SHARE:

यमुनानगर: कुरुक्षेत्र के बाद अब हरियाणा के यमुनानगर से डॉक्टर की घिनौनी वारदात सामने आयी है। यहां इंजेक्शन लगाने के बहाने एक डॉक्टर ने 30 वर्षीय महिला मरीज के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मरीज की शिकायत के आधार पर छछरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इंजेक्शन लगाने और दवाई देने के बहाने जबरदस्ती किया दुष्कर्म 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला यमुनानगर जिले के छछरौली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर इलाके के एक निजी डॉक्टर शमीम के पास इलाज के लिए पहुंची थी। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच और इलाज के नाम पर महिला को अपने क्लीनिक में रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने और दवाई देने का बहाना बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपी ने अपनी दरिंदगी नहीं छोड़ी।

ये भी पढ़ें- पंजाब में AAP का नया प्लान, 2027 चुनाव से पहले खिलाड़ियों को जोड़ रही पार्टी

पति को देखकर आरोपी डॉक्टर मौके से हुआ फरार 

थाना प्रभारी वेदपाल नें बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला का पति मौके पर पहुंच गया। पति को देखते ही आरोपी डॉक्टर क्लीनिक से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment