कैथल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Kaithal: हरियाणा के कैथल से शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच सदर थाना प्रभारी एसआइ कुलदीप की अगुवाई में एएसआई सलिंद्र कुमार की टीम ने करते हुए आरोपी नानकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

खुद को अविवाहित बताकर बनाए प्रेम संबंध

पुलिस प्रवक्ता के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कैथल की एक कॉलोनी निवासी युवती की शिकायत के अनुसार आरोपित रोहित ने वर्ष 2022 दौरान स्वयं को अविवाहित बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए। शादी का विश्वास दिलाकर विभिन्न स्थानों पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साल 2023 में गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवाया।

ये भी पढ़ें- पंजाब में 10 लाख निर्माण मजदूरों का होगा मुफ्त पंजीकरण, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

आपत्तिजनक फोटो के माध्यम से धमका कर आर्थिक शोषण किया

उसकी आपत्तिजनक फोटो के माध्यम से उसे धमका कर आर्थिक शोषण भी किया। साल 2025 तक उसका शोषण करता रहा और बाद में उसे पता चला की आरोपित ने पहले ही शादी कर रखी है। उसकी एक बेटी भी है। शिकायत के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment