नूंह में बारात का खतरनाक स्टंट, दूल्हे समेत 4 पर FIR

SHARE:

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में शादी के दौरान थार गाड़ियों के काफिले में खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दूल्हे समेत चार थार गाड़ियों के ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वायरल वीडियो से खुला मामला

यह घटना 7 जून की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, नगीना थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर यशपाल को गश्त के दौरान एक वीडियो मिला, जिसमें शादी का काफिला तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ता दिखा। वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ियों की छतों पर बैठे और खड़े नजर आए, जिससे सड़क पर गंभीर हादसे का खतरा पैदा हो गया।

दूल्हे पर भी FIR दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि यह काफिला नाइ नांगला गांव के दूल्हे आकिब की बारात था, जो चांदनी गांव जा रही थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने दूल्हा आकिब और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के दौरान नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की कार में मिली लाश, हाईवे किनारे खड़ी थी गाड़ी

स्टंटबाजी और लापरवाही नही होगी बर्दाश्त

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने से पहले ही बारात आगे निकल चुकी थी, लेकिन वीडियो और गाड़ी नंबर के आधार पर कार्रवाई की गई। नूंह पुलिस ने कहा कि यह इस तरह का लगातार दूसरा मामला है, और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, स्टंटबाजी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लोगों से अपील

पुलिस ने जनता से अपील की है कि शादी या किसी भी आयोजन के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ऐसी खतरनाक हरकतों से बचें, ताकि खुद और दूसरों की जान सुरक्षित रह सके।

 

Join us on:

Leave a Comment