चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर इसे भारत के इतिहास का परिवर्तनकारी दौर बताया। उन्होंने कहा कि 12 साल की इस अवधि में देश ने आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान हासिल की है।
भारत दुनिया के सामने उपलब्धियों वाले राष्ट्र के रूप में उभरा
सीएम सैनी ने कहा कि एक ऐसा दौर था जब भारत को संभावनाओं वाली धरती के रुप में जाना जाता था। आज दुनिया के समक्ष भारत उपलब्धियों वाले राष्ट्र के रुप में बनकर उभरा है।
भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
सीएम सैनी ने कहा कि साल 2014 में भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता था। लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यस्था मजबूत हुई है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा के बल्लभगढ़ में दर्दनाक हादसा: बालकनी गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत
सरकार का गरीब कल्याण पर विशेष फोकस
डिजिटल क्रांति भारत सरकार की सबसे बड़ी उलब्धि है। सीएम ने Direct Benefit Transfer (DBT) और 53 करोड़ से अधिक जनधन खातों को इस बदलाव का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का गरीब कल्याण पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भारत ने कठिन परिस्थितियों को अवसर में बदला और मजबूती के साथ आगे बढ़ा।






