पंजाब में NEET परीक्षार्थियों को मुफ्त में मिलेगी बस सुविधा

SHARE:

 

चंडीगढ़: बुधवार (10 जून) को पंजाब कैबिनेट में एक अहम निर्णय लिया गया है। सीएम भगवंत मान सिंह ने ऐलान किया है कि NEET परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मुफ्त में बस सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा परीक्षा के दिन 21 जून के साथ-साथ दूसरे दिन यानि की 22 जून को भी उपलब्ध रहेगी।

56,000 लोगों को मिलेगा सीधा फायदा 

पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद PUNBUS, PRTC और पंजाब रोडवेज की बसों में NEET परीक्षार्थी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके एक अभिभावक को भी यह सुविधा दी जाएगी। अनुमान है कि इस योजना से करीब 56,000 लोगों (28,000 अभ्यर्थी और उनके परिजन) को फायदा मिलेगा। परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि NEET परीक्षार्थियों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठते रहे हैं और पेपर लीक जैसे मुद्दों के चलते छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। 

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 साल भारत के लिए परिवर्तनकारी दौर: CM सैनी

कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम कई फैसले 

कैबिनेट बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों  जैसे कि लोक निर्माण विभाग में 156 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, शिक्षा विभाग में 1,013 लेक्चरर पदों के लिए 5 साल की आयु छूट, मानसून से पहले नदियों की डी-सिल्टिंग टेंडर प्रक्रिया में तेजी, पटियाला और जालंधर में 100-100 TGPD क्षमता वाले बायोगैस प्रोजेक्ट, इंडस्ट्रियल पॉलिसी में संशोधन और सभी उद्योगों को वित्तीय लाभ देने का फैसला को मंजूरी दी गई

अवैध कॉलोनियों के निवेशकों को राहत की तैयारी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार उन लोगों के लिए नीति बनाएगी जिन्होंने अवैध कॉलोनियों में निवेश किया और बाद में परेशान हुए। उनका कहना है कि ऐसे हजारों परिवार अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर फंस गए हैं और उन्हें न्याय दिलाना जरूरी है।

 

Join us on:

Leave a Comment