हिसार के गंदे नाले में महिला की कटी टांग मिलने से मचा हडकंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

हिसार: हिसार जिले के आर्य नगर में बुधवार की देर शाम इलाके एक गंदे नाले में महिला की कटी टांग मिलने से हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी जानकारी डायल 112 पर दी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पैर को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया।

पैर में सलवार का टुकड़ा भी था फंसा 

पंचायत सदस्य धर्मपाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे एक ग्रामीण ने उन्हें सूचना दी कि नाले के पास से काफी बदबू आ रही है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि नाले में एक कटा हुआ पैर पड़ा है। पैर में सलवार का टुकड़ा भी फंसा हुआ था जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह किसी महिला का पैर हो सकता है। पैर का अधिकतर मांस भी गायब था।

ये भी पढ़ें- पंजाब में NEET परीक्षार्थियों को मुफ्त में मिलेगी बस सुविधा

पैर को भेजा गया जिला नागरिक अस्पताल 

धर्मपाल ने इस मामले की सूचना डायल-112 को दी। घटना की सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। करीब एक घंटे बाद पुलिस पैर को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि पैर को जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया है, जहां से आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment