हरियाणा के इस जिले में सख्त फरमान, खुले में कचरा फेंकने पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

SHARE:

फरीदाबाद: हरियाणा के औद्योगिक शहर फरीदाबाद में पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा ही अहम और सख्त कदम उठाया गया है। अब शहर में खुले में कचरा फेंकने, और कचरा जलाने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। नए नियम के मुताबिक, अब जो भी व्यक्ति खुले में या फिर सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकता पाया गया तो उसको 50 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

25 विशेष निगरानी टीमों का हुआ गठन

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 25 विशेष निगरानी टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही नागरिकों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में अब बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की जिम्मेदारी

 नगर निगम तीन बड़े सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने करेगी 

कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने तीन बड़े सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की योजना तैयार की है। इनमें मुजेड़ी में 150 टन प्रतिदिन क्षमता का प्लांट, जबकि प्रतापगढ़ और सोतई में 600-600 टन प्रतिदिन क्षमता के प्लांट स्थापित किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जाएगी, जबकि सूखे कचरे से रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) बनाया जाएगा। इसके अलावा प्लास्टिक, धातु और कागज जैसे कचरे को अलग कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment