हरियाणा में अब बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की जिम्मेदारी

SHARE:

चंडीगढ़: लंबे वक्त से राजनीति में सक्रिय और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह ग्रोहा को हरियाणा सरकार की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। फतेहाबाद के रतिया निवासी बलदेव सिंह ग्रोहा को प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बलदेव सिंह ग्रोहा लंबे वक्त से संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके

बलदेव सिंह ग्रोहा बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के वरिष्ठ नेता हैं। वो फतेहाबाद जिले में पार्टी संगठन में लंबे वक्त तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। ग्रोहा साल 2020 से पहले बीजेपी के जिला महामंत्री रहे। इसके बाद उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जनवरी 2024 में उन्हें लगातार दूसरी बार फतेहाबाद बीजेपी का जिला अध्यक्ष बनाया गया। जिले में उन्हें बीजेपी के प्रमुख पगड़ीधारी चेहरों में गिना जाता है।

कौन हैं बलदेव सिंह ग्रोहा 

बलदेव सिंह ग्रोहा ने अपनी राजनीति सफर की शुरुआत मंडल स्तर से की थी और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर जिला स्तर तक पहचान बनाई। वे साल 2020 से पहले फतेहाबाद बीजेपी के जिला महामंत्री रहे। बीजेपी संगठन में उनके बेहतरीन काम को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी। जनवरी 2024 में उनकी कार्यकुशलता के चलते उन्हें लगातार दूसरी बार फतेहाबाद बीजेपी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा वे ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के लोकसभा संयोजक की भूमिका भी निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- जॉर्जिया से आज भारत लाया गया वैंकेटश गर्ग, हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में वांटेड

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान बलदेव ग्रोहा रतिया (आरक्षित) सीट से बीजेपी टिकट के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक थे। उस समय वे जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए पूरे जिले में संगठन को मजबूत कर रहे थे। हालांकि, पार्टी ने उस समय पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया से उम्मीदवार बनाया था (जिन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था)। अब सरकार ने ग्रोहा को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर उनके राजनीतिक अनुभव और निष्ठा को सम्मान दिया है।

 

 

Join us on:

Leave a Comment