Haryana MLAs suspended by the Congress attend Yoga day: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन होने वाला है। इस मौके पर पूरे हरियाणा में आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों ने राजनीतिक महकमे में चर्चा छेड़ दी है। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार ने इन कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की ड्यूटी लगाई है। सबसे खास चर्चा तो इस बात की है कि प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम में कांग्रेस से निलंबित पांचों विधायकों को आमंत्रित किया है।
योग दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस विधायकों को सौंपी अहम जिम्मेदारी
बीजेपी सरकार ने इस कार्यक्रम में पांचों कांग्रेस विधायकों को योग दिवस के कार्यक्रम में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, सढ़ोरा की विधायक रेणुबाला,रतिया के विधायक जरनैल सिंह, पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल शामिल हैं। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि राज्यसभा चुनाव विवाद के बाद यह दूसरा बड़ा मौका है जब कांग्रेस के इन बागी पांचों विधायकों को सरकार के इस ऑफिशियल कार्यक्रम में शामिल किया गया है। हरियाणा सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शैली चौधरी को नारायणगढ़, रेणुबाला को ब्यासपुर, जरनैल सिंह को रतिया, मोहम्मद इलियास को पुन्हाना और मोहम्मद इसराइल को हथीन में आयोजित योग दिवस समारोहों में शामिल होने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें- नूंह में पुलिस टीम पर हमला, हत्या आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गई भीड़, पुलिसकर्मी को बनाया बंधक
स्वास्थ्य और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों हुए थे शामिल
आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य परियोजनाओं के उद्घाटन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में कांग्रेस ये बागी विधायक मंच साझा करते हुए दिखे थे।






