40 मिनट में गुरुग्राम से नोएडा का सफर होगा पूरा, 19,390 करोड़ का हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रस्तावित

SHARE:

Delhi-NCR commuters to get big relief: दिल्ली-एनसीआर में यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। National Capital Region Transport Corporation (एनसीआरटीसी) ने गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा के बीच एक नया हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रस्तावित किया है, जिस पर एक ही रूट पर नमो भारत ट्रेन और मेट्रो दोनों सेवाएं संचालित की जाएंगी। इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर हरियाणा सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी गई है। परियोजना पूरी होने के बाद गुरुग्राम और नोएडा के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और पूरे एनसीआर में कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा।

63 किलोमीटर लंबा होगा नया कॉरिडोर

प्रस्तावित कॉरिडोर की कुल लंबाई 63 किलोमीटर होगी। इसमें लगभग 50 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा और 13 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगा। करीब 19,390 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने के बाद गुरुग्राम से नोएडा का सफर महज 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

22 स्टेशन होंगे विकसित

पूरे कॉरिडोर पर कुल 22 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें 7 नमो भारत स्टेशन और 15 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे।

ये होंगे नमो भारत के स्टेशन

प्रस्तावित नमो भारत स्टेशनों में गुरुग्राम

  • सेक्टर-61
  • ग्वाल पहाड़ी (सेक्टर-58 चौक)
  • फरीदाबाद
  • सैनिक कॉलोनी
  • बटा चौक
  • सेक्टर 87-88 चौक
  • नोएडा सेक्टर-142
  • सेक्टर-168
  • ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में दो स्टेशन शामिल हैं।

also read: नशा छोड़ चुके युवा बनेंगे ‘सूरमा’, पंजाब सरकार ने शुरू किया नया जन आंदोलन

इन इलाकों को मिलेगी मेट्रो कनेक्टिविटी

गुरुग्राम में:

  • सेक्टर-29
  • मिलेनियम सिटी सेंटर
  • सेक्टर-52/52ए
  • वजीराबाद
  • सेक्टर-57

फरीदाबाद में:

  • एनआईटी-3
  • एनआईटी-1
  • सेक्टर 12-15 क्रॉसिंग
  • सेक्टर-80
  • सेक्टर 81-82 क्रॉसिंग
  • सेक्टर 85-86 क्रॉसिंग
  • बादशाहपुर

नोएडा में:

  • सेक्टर-135
  • सेक्टर-141

आईएफएफसीओ चौक बनेगा बड़ा ट्रांसपोर्ट हब

गुरुग्राम का IFFCO Chowk इस परियोजना के बाद एनसीआर के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट हब में से एक बन सकता है। प्रस्तावित गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर, प्रस्तावित सराय काले खां-बावल नमो भारत कॉरिडोर से भी जुड़ेगा। इससे यात्रियों को दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, रेवाड़ी और धारूहेड़ा तक निर्बाध यात्रा की सुविधा मिलेगी।

डीपीआर की समीक्षा जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीपीआर की समीक्षा अब Gurugram Metropolitan Development Authority (जीएमडीए), Haryana Shahari Vikas Pradhikaran (एचएसवीपी) और गुरुग्राम एवं फरीदाबाद की नगर निकाय एजेंसियां करेंगी। इन एजेंसियों की राय मिलने के बाद प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। सभी वैधानिक मंजूरियां मिलने के बाद परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Join us on:

Leave a Comment