HTET 2026 एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, 4 और 5 जुलाई को होगी परीक्षा, जानें डाउनलोड करने का तरीका

SHARE:

HTET 2026 Admit Card:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) और लेवल-3 (PGT) परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और htet.eapplynow.com पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लिकेशन आईडी और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

4 और 5 जुलाई को होगी परीक्षा

एचटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई को पूरे हरियाणा में ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की टाइमिंग और परीक्षा केंद्र में ले जाने योग्य तथा प्रतिबंधित वस्तुओं की जानकारी दी गई है।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे?

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे-

  • एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट (Color Printout) अनिवार्य है।
  • ऑनलाइन आवेदन के दौरान दर्ज कराया गया मूल फोटो पहचान पत्र (Original Photo ID) साथ रखना होगा।
  • पहचान पत्र वही होना चाहिए, जिसका विवरण एडमिट कार्ड में दर्ज हो।

परीक्षा से पहले पहुंचना होगा केंद्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

इस दौरान उम्मीदवारों की कई सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं-

  • मेटल डिटेक्टर से जांच
  • बायोमेट्रिक सत्यापन
  • अंगूठे के निशान (Thumb Impression) लेना
  • अन्य आवश्यक सुरक्षा औपचारिकताएं

बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें- पंजाब में वोटर लिस्ट संशोधन अभियान तेज, 90% मैपिंग पूरी, CM मान बोले- किसी की असली वोट नहीं कटने देंगे

Join us on:

Leave a Comment