CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, 340.84 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

SHARE:

CM Nayab Saini Approves 340 Crore Rupees Projects: हरियाणा सरकार ने राज्य में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने के लिए 340.84 करोड़ रुपये की खरीद एवं विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कुल 355.95 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर विचार किया गया। बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत और दरों में संशोधन के बाद 340.84 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर की गईं। इससे राज्य सरकार को करीब 15.11 करोड़ रुपये की बचत हुई।

बिजली व्यवस्था को मिलेगा मजबूत आधार

HPPC ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के लिए 11 केवी पिलफर-रेजिस्टेंट मीटरिंग क्यूबिकल्स और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के लिए 11 केवी VCB पैनल, कैपेसिटर कंट्रोल पैनल और ट्रांसफॉर्मर पैनल की खरीद को मंजूरी दी। इसके अलावा, हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन के लिए आधुनिक लैब उपकरण खरीदने को भी स्वीकृति दी गई। यह लैब भारत सरकार के नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट के तहत पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर संचालित होगी।

गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला को बड़ी सौगात

बैठक में कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली, जिनमें शामिल हैं:

  • गुरुग्राम: सेक्टर-78 और 80 के बीच मास्टर रोड और सर्विस रोड का निर्माण।
  • फरीदाबाद: विभिन्न सेक्टरों के पार्कों और ग्रीन बेल्ट के लिए 6 माइक्रो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और संबंधित ढांचे का निर्माण।
  • सोनीपत (कुंडली-खरखौदा): सीवर लाइन, मैनहोल, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, 65 मीटर चौड़ी सड़क का चौड़ीकरण और 7.5 MLD सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व पंपिंग स्टेशन का निर्माण।
  • पंचकूला: 20 MLD और 10 MLD क्षमता के नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 50 MLD मुख्य पंपिंग स्टेशन तथा मौजूदा संयंत्रों के विस्तार को मंजूरी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो और सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।

ये भी पढ़ें- 17 जुलाई को महेंद्रगढ़ को मिलेगी बड़ी सौगात, PM मोदी करेंगे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें