हरियाणा में PM मोदी ने की नायब सैनी की तारीफ, बोले- विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा राज्य

SHARE:

Modi praises Haryana CM’s working style:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना ‘खर्ची-पर्ची’ के सरकारी नौकरियां देने की व्यवस्था आसान नहीं थी, लेकिन हरियाणा सरकार ने इसे सफलतापूर्वक लागू किया है।

‘हरियाणा तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा अब तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि और उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था के दो मजबूत स्तंभ हैं, जिन्हें सरकार लगातार मजबूत कर रही है।

14,721 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

जींद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने करीब 14,721 करोड़ रुपये की नौ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- PM मोदी का पंजाब में AAP पर बड़ा हमला, बोले- गैंगवार, फिरौती और नशे से लोग परेशान

दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा हिस्से का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने करीब 9,681 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा हिस्से का उद्घाटन किया। इससे राज्य के कई जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापार, उद्योग, पर्यटन तथा माल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को भी मिली गति

प्रधानमंत्री ने 1,606 करोड़ रुपये की लागत से बने 40.60 किलोमीटर लंबे जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन किया। इसके अलावा 24.27 किलोमीटर लंबे हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास भी किया।

स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री ने 594 करोड़ रुपये की लागत से बने पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज, भिवानी का उद्घाटन किया। साथ ही 844 करोड़ रुपये की लागत से बने महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास (नारनौल) का भी उद्घाटन किया।

कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की रखी आधारशिला

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी। सरकार का मानना है कि इससे सिख इतिहास और विरासत को संरक्षित करने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें