पंजाब में ‘मां-धी सत्कार योजना’ के रजिस्ट्रेशन में बड़ा घोटाला, एक बैंक खाते से जुड़ीं 62 महिलाएं

SHARE:

Mawan Dhiyan Satkar Yojana :  पंजाब सरकार की ‘मां-धी सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन अभियान में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में पता चला है कि एक ही बैंक खाते को 62 अलग-अलग महिलाओं के आवेदन से जोड़ दिया गया। यह मामला तरनतारन जिले के खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के भेल धाएवाला गांव का है, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जतिंदर कौर की ड्यूटी महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लगाई गई थी।

बेटे के खाते से जोड़ दिए 62 आवेदन

जांच में सामने आया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपना लॉगिन पासवर्ड अपने बेटे गुरबाज को दे दिया था। इसके बाद गुरबाज घर-घर जाकर महिलाओं का पंजीकरण करता रहा और अपने निजी बैंक खाते को 62 महिलाओं के आवेदन के साथ जोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में PM मोदी ने की नायब सैनी की तारीफ, बोले- विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा राज्य

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

योजना में गड़बड़ी की जांच तेज

इस घटना के बाद प्रशासन ने योजना के तहत हुए अन्य रजिस्ट्रेशन की भी जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसी तरह की गड़बड़ी अन्य जगहों पर भी तो नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment