Over 40 fruit-bearing saplings planted in the Punjab Vidhan Sabha complex:पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Kultar Singh Sandhwan) ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधानसभा परिसर में फलदार पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में ‘ग्रीन पंजाब’ (Green Punjab) का सपना साकार करने के लिए पौधारोपण अभियान लगातार जारी रहेगा। स्पीकर संधवां ने बताया कि अब तक पंजाब विधानसभा परिसर में 40 से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में भी पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।
‘ग्रीन पंजाब’ (Green Punjab) बनाने की जरूरत
कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि यदि हम प्रकृति से प्रेम करेंगे तो प्रकृति भी हमें उसी तरह सुरक्षित और समृद्ध बनाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जरूरत है और सभी लोगों को मिलकर ‘ग्रीन पंजाब’ के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
भविष्य की पीढ़ियों के लिए जरूरी है हरियाली
उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करेंगे। अधिक से अधिक पौधारोपण से पर्यावरण संतुलित रहेगा और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी मदद मिलेगी।
गुरबाणी और सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की अपील
स्पीकर ने पंजाब के लोगों से गुरबाणी और सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण का जन आंदोलन शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति में ही ईश्वर का वास है और हर जीव, पेड़-पौधा तथा वनस्पति ईश्वर की सृष्टि का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब बना AI शिक्षा लागू करने वाला देश का पहला राज्य, Class 1 से 12 तक पढ़ाई जाएगा AI पाठ्यक्रम
पंजाब में वन क्षेत्र 3 प्रतिशत से भी कम
कुलतार सिंह संधवां ने चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब में वन क्षेत्र घटकर 3 प्रतिशत से भी कम रह गया है, जो गंभीर स्थिति है। उन्होंने कहा कि हरियाली की कमी से पर्यावरण के साथ-साथ सामाजिक समस्याएं भी बढ़ती हैं। इसलिए समय रहते पेड़ों की संख्या बढ़ाना बेहद जरूरी है।
गुरु हरगोबिंद साहिब के संदेश पर चलने की अपील
उन्होंने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ने बाग-बगीचों का विकास कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। यदि पंजाब को फिर से हरा-भरा और खुशहाल बनाना है तो हर व्यक्ति को जहां भी अवसर मिले, वहां पौधे लगाने चाहिए।






