SIR 2026: पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer-CEO) अनिंदिता मित्रा (Anindita Mitra), IAS ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 के तहत घर-घर गणना (House-to-House Enumeration) चरण को निर्धारित समय से पहले सफलतापूर्वक पूरा करने वाले निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (Electoral Registration Officers-EROs) को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि जिला प्रशासनों के सामूहिक प्रयास, पारदर्शिता और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सटीक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
धर्मकोट विधानसभा सबसे पहले पहुंची लक्ष्य तक
राज्य में सबसे पहले धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र (जिला मोगा) ने घर-घर गणना का कार्य पूरा किया। इस उपलब्धि का नेतृत्व गुरविंदर सिंह जोहल (PCS) ने किया।
इसके बाद निम्न अधिकारियों ने भी समय से पहले कार्य पूरा किया-
- सुनील फोगाट (IAS) – बलाचौर (जिला एसबीएस नगर)
- तरसेम चंद (PCS) – दिरबा (जिला संगरूर)
- गगनदीप (PCS) – निहाल सिंह वाला (जिला मोगा)
- अमरीक सिंह सिद्धू (PCS) – बाघा पुराना (जिला मोगा)
- सतविंदर पाल राणिके (PCS) – मोगा
- इस्मत विजय सिंह (PCS) – धूरी (जिला संगरूर)
- विपन भंडारी (PCS) – बंगा (जिला एसबीएस नगर)
टीम वर्क की सराहना
अनिंदिता मित्रा ने जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs), EROs, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (AEROs), पर्यवेक्षकों और बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मिशन मोड में की गई मेहनत से यह महत्वपूर्ण लक्ष्य समय से पहले हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि इस चरण के पूरा होने से राज्य में डिजिटल और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है, जिससे मतदाताओं का विश्वास और लोकतांत्रिक प्रक्रिया दोनों मजबूत होंगे।
ये भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा से ‘ग्रीन पंजाब’ का संदेश, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने किया पौधारोपण
3 अगस्त तक फॉर्म जमा करने की अपील
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उन सभी मतदाताओं से अपील की, जिन्होंने अभी तक अपना गणना फॉर्म जमा नहीं किया है, वे 3 अगस्त 2026 से पहले अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को फॉर्म जमा कर दें, ताकि उनका नाम 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।






